*बिलासपुर बड़ी खबर : इंस्टाग्राम लाइव के बाद जंगल में मिला कबड्डी खिलाड़ी का शव…. चिल्हाटी के जंगल में लगाई फांसी*

बिलासपुर ब्रेकिंग: इंस्टाग्राम लाइव के बाद जंगल में मिला कबड्डी खिलाड़ी का शव

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाटी जंगल में एक 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक युवक दुर्ग जिले के जांजगीरी का निवासी था और कबड्डी खेलने के बहाने बिलासपुर आया था। दो दिन पहले उसने इंस्टाग्राम लाइव आकर आत्महत्या की बात कही थी, जिसके बाद से वह लापता था। पुलिस ने दो दिन की तलाश के बाद उसका शव जंगल में बरामद किया।

 

प्रारंभिक जांच में छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और गतिविधियों की भी गहराई से जांच कर रही है।

 

बिलासपुर एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लाइव वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर शव को बरामद किया गया है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि जीवन की कठिनाइयों से भागने के बजाय समाधान की दिशा में सोचें। आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

161FansLike
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

बिलासपुर ब्रेकिंग: इंस्टाग्राम लाइव के बाद जंगल में मिला कबड्डी खिलाड़ी का शव
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाटी जंगल में एक 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक युवक दुर्ग जिले के जांजगीरी का निवासी था और कबड्डी खेलने के बहाने बिलासपुर आया था। दो दिन पहले उसने इंस्टाग्राम लाइव आकर आत्महत्या की बात कही थी, जिसके बाद से वह लापता था। पुलिस ने दो दिन की तलाश के बाद उसका शव जंगल में बरामद किया।   प्रारंभिक जांच में छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और गतिविधियों की भी गहराई से जांच कर रही है।   बिलासपुर एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लाइव वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर शव को बरामद किया गया है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि जीवन की कठिनाइयों से भागने के बजाय समाधान की दिशा में सोचें। आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।